फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity bill arrears on government departments are increasing

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी विभागों पर बढ़ रहा बिजली बिल का बकाया

Sun, 20 Apr 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Apr 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया बढ़ता ही जा रहा है, जिससे बिजली बोर्ड पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। आमतौर पर बिजली बिल बकाये के मामले में बिजली बोर्ड आम उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रवैया अपनाता है। बकाया राशि की वसूली के लिए नोटिस से लेकर कई तरह के कठोर कदम उठाए जाते हैं लेकिन जिले के कई सरकारी विभागों पर यही सख्ती नहीं हो रही है, जिस कारण सरकारी विभाग बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इससे बकाया बिजली बिल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। बिजली बोर्ड हमीरपुर की ओर से बिजली उपभोक्ताओं से करीब 22 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में ली जानी है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक दो सरकारी विभागों का बिल लंबित है। जल शक्ति विभाग का करीब 16 करोड़ रुपये और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का करीब ढाई करोड़ का बिल लंबित पड़ा हुआ है। अन्य बिजली बिल घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के हैं। जिला में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब दो लाख दस हजार के करीब है। हालांकि बोर्ड की मानें तो समय-समय पर बिजली बिल अदायगी के लिए नोटिस जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं से करीब 22 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में ली जानी है। जल शक्ति विभाग की ओर से करीब 16 करोड़ रुपये और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से करीब ढाई करेाड़ का बिल लंबित है। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर देने के लिए नोटिस जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed