फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Election Symbol on AI Poster Sparks Trouble; Candidate Issued Notice

Hamirpur (Himachal) News: एआई पोस्टर में छपा चुनाव चिह्न बना मुसीबत, प्रत्याशी को नोटिस

Fri, 15 May 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पंचायतीराज चुनाव के बीच नादौन उपमंडल की बरध्याड़ पंचायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक एआई जनरेटेड पोस्टर ने प्रधान पद के एक प्रत्याशी को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन

पोस्टर में मतदान के लिए कथित चुनाव चिह्न का नाम लिखे जाने के बाद मामला सीधे निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नादौन तक पहुंच गया। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर में संबंधित प्रधान पद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गई थी। पोस्टर के अंत में चुनाव चिह्न का नाम भी अंकित किया गया था, जबकि अभी तक पंचायत चुनावों के उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर चुनाव चिह्न आवंटित ही नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर दूसरे प्रत्याशियों ने मामले की शिकायत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नादौन के समक्ष दर्ज करवा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
नोटिस मिलने के बाद प्रत्याशी ने अपने जवाब में साफ किया कि उनका इस पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं और न ही यह पोस्टर उन्होंने तैयार करवाया है।

प्रत्याशी का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया की सीमित जानकारी है और यह पोस्टर किसने, कैसे और क्यों प्रसारित किया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चुनावी माहौल के बीच एआई तकनीक से तैयार बताए जा रहे इस पोस्टर में हुई एक त्रुटि ने पूरे मामले को प्रशासनिक जांच तक पहुंचा दिया है।
फिलहाल प्रशासन प्रत्याशी के जवाब और शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गया है।
कोट
इस संबंध में संबंधित उम्मीदवार से जवाब मांगा गया था। उम्मीदवार अपना जवाब दे चुके हैं। अब मामले की जांच की जा रही है। -निशांत शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article