फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Election campaign will end on April 5

पांच अप्रैल को खत्म होगा चुनाव प्रचार

Wed, 31 Mar 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह और जिला की अन्य पंचायतों में खाली पदों के लिए सात अप्रैल को मतदान की तैयारियां जारी हैं। चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवश्वेता बनिक ने कहा कि उक्त पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले ही पांच अप्रैल शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इस दौरान उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में शराब बेचने पर पाबंदी रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अन्य आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ने मतदान के दिन केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सभी तरह की गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी तरह की प्रचार सामग्री, पोस्टर इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतदान केंद्र के आसपास हथियार लेकर चलने पर भी पाबंदी लगाई है। मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। वहीं, हमीरपुर विकास खंड की दडूही पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है। इसके चलते संबंधित प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed