फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight roads damaged due to rain, traffic disrupted, two drinking water schemes also stalled

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से आठ सड़कें क्षतिग्रस्त, यातायात रहा बाधित, दो पेयजल योजनाएं भी ठप

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eight roads damaged due to rain, traffic disrupted, two drinking water schemes also stalled
फोरलेन निर्माण के चलते नादाैन  के वार्ड नंबर एक में घरों और जमीन में पानी घुसने पर रोष व्यक्त क
हमीरपुर। जिले में बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश से रविवार को आठ सड़कें यातायात के लिए बाधित हुई थीं, जिन्हें दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

इसमें लोक निर्माण विभाग को करीब 4.73 करोड़ का नुकसान हुआ है। हमीरपुर में तीन, टाैणीदेवी में तीन और भोरंज में दो सड़कें भूस्खलन के चलते बाधित हुई थीं। वहीं, बाधित चार में से दो पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। यह पेयजल योजनाएं पहली जून से बाधित थीं। इसके अलावा एनआईटी और चाैकी अमरोह सड़क को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


पटलांदर प्रोजेक्ट और नई बमसन लगवालती पेयजल योजना अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। इन पेयजल योजनाओं के प्रभावित क्षेत्रों को अन्य योजनाओं से बहाल किया जा रहा है। पटलांदर प्रोजेक्ट पेयजल योजना के प्रभावित होने से 12 पंचायतों में सप्लाई बाधित है। कक्कड़ पंचायत सहित अन्य पंचायतों में जल शक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 30 जून की रात को भारी बरसात के कारण जल शक्ति विभाग का काफी नुकसान हुआ था। हालांकि, छठे दिन भी विभाग कक्कड़ क्षेत्र तथा अन्य गांवों जैसे पुरली, बगलू, पलभू बजरोल , भेरड़ा, खनौली, ठौलू आदि गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल योजनाओं को बहाल करने की मांग उठाई है।

कोट्स
पटलांदर प्रोजेक्ट और नई बमसन लगवालती पेयजल योजना को सोमवार तक बहाल कर दिया जाएगा। प्रभावितों क्षेत्रों को स्थानीय पेयजल योजनाओं से जल आपूर्ति की जा रही है।

- नीरज भोगल, अधीक्षण अभियंता, जल्द शक्ति विभाग, हमीरपुर

आठ सड़कें बारिश के चलते बाधित हुई थीं, जिन्हें दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। बारिश से 4.73 करोड़ का नुकसान रविवार को हुआ है। अभी तक विभाग को 25 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।
-विजय चाैधरी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी हमीरपुर

बारिश से वार्ड नंबर एक में घरों में पहुंचा कीचड़
लोगों ने फोरलेन के निर्माण पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के वार्ड एक में निर्माणाधीन फोरलेन किनारे रहने वाले लोगों के घरों में बरसात का पानी आ जाने से स्थानीय लोगों ने निर्माण करवा रही कंपनी की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। मौके पर उपस्थित पार्षद एवं पूर्व नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल और पार्षद एवं पूर्व उपप्रधान योगराज सहित लोगों ने बताया कि उनके घरों के आगे फोरलेन की ऊंचाई बढ़ा देने से बरसात का पानी और कीचड़ उनके घरों में आ रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को हुई भारी बारिश के कारण वह लोग रातभर सो नहीं सके। यहां गली और घर तक पानी और कीचड़ भर गया है। लोगों ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और वृद्ध लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि यहां निर्माण के कारण गिराए घरों का मलबा कंपनी ने अभी तक नहीं उठाया है, जिससे पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिया बंद पड़ी है।
लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा सड़क के नीचे बनाई गई यह पुलिया भी गलत तरीके से बनाई गई है। यदि इस पुलिया का निर्माण लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर किया जाता तो यह दिक्कत पेश नहीं आती। कई बार फोरलेन कंपनी तथा अन्य अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं करवाया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा पानी निकासी के लिए यहां एक पाइप डाली गई है, परंतु इससे भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुई है।
लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण कर इस स्थल पर एक पाइप डलवाया है। इस समस्या के शीघ्र स्थायी समाधान के लिए पत्र एनएचएआई को भेजा गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सचित्र
विधायक आशीष ने लिया नुकसान का जायजा

हमीरपुर। भारी बरसात के कारण हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का रविवार को विधायक सदर आशीष शर्मा ने जायजा लिया। पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान कर प्रशासनिक अधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बरसात में सुरक्षित रहें और एक-दूसरे की मदद जरूर करें। नदी और नालों से दूर रहें।

फोरलेन निर्माण के चलते नादाैन  के वार्ड नंबर एक में घरों और जमीन में पानी घुसने पर रोष व्यक्त क

फोरलेन निर्माण के चलते नादाैन  के वार्ड नंबर एक में घरों और जमीन में पानी घुसने पर रोष व्यक्त क

फोरलेन निर्माण के चलते नादाैन  के वार्ड नंबर एक में घरों और जमीन में पानी घुसने पर रोष व्यक्त क

फोरलेन निर्माण के चलते नादाैन  के वार्ड नंबर एक में घरों और जमीन में पानी घुसने पर रोष व्यक्त क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed