फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Efforts started for the construction of the building of the proposed critical care unit near the hospital.

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल के समीप प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू

Fri, 29 Sep 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Efforts started for the construction of the building of the proposed critical care unit near the hospital.
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में विभिन्न अधिकारी निरीक्षण करते हुए।( स्रोत : संवाद )
रंगस (हमीरपुर)। पंजाब बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ आए कंसलटेंट ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के अंतर्गत आने वाली 132 केवी बिजली टावर लाइन को कॉलेज कैंपस में भूमिगत करने की प्रस्तावित योजना के तहत रूट सर्वे का निरीक्षण किया है। यह लाइन अणु हमीरपुर से चौहाल पंजाब की ओर जाती है। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऊपर से जाने वाली पंजाब बिजली बोर्ड की टावर लाइन को शिफ्ट करने की एक योजना प्रस्तावित है। उसके तहत प्रशासन के पास दो ही तरह की संभावनाएं थीं। उनमें से एक तो टावर लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता था।
विज्ञापन



उसमें स्वास्थ्य विभाग को कॉस्ट प्राइस ज्यादा पड़ रही थी। दूसरी टावर लाइन को अंडरग्राउंड करने के बारे में भी पंजाब बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ मई में एक बैठक आयोजित हुई थी। उस दौरान अंतत: टावर लाइन को एक टावर से लेकर दूसरे टावर तक भूमिगत करने के प्रस्ताव को ही तकनीकी रूप से पंजाब बिजली बोर्ड और हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ट्रांसमिशन विंग के अधिकारियों ने उचित ठहराया था। उसी के तहत पंजाब बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ उनके कंसलटेंट ने रूट सर्वे का वीरवार को निरीक्षण किया है। लाइन को भूमिगत करने के बाद ही अस्पताल के साथ क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन को बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed