फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Education department should immediately implement CM's orders: Sangh

सीएम के आदेशों को तत्काल लागू करे शिक्षा विभाग : संघ

Mon, 05 May 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 May 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से युक्तिकरण प्रक्रिया में शामिल हो चुके 200 से अधिक शिक्षकों को रैफर बैक करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष देशराज कालिया और महासचिव विजय हीर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को ऐसे शिक्षकों को पूर्व तैनाती स्थलों पर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

संघ ने सात अप्रैल 2025 के युक्तिकरण आदेशों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि कई स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण पद समाप्त किए गए हैं, जिससे ट्रांसफर आदेश भी अटके हुए हैं। वहीं अप्रूव नोट की फाइलें निदेशालय व सचिवालय में ट्रेस नहीं हो रही हैं, जिससे प्रक्रिया दोगुनी जटिल हो गई है। संघ ने मुख्यमंत्री कार्यालय से हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed