फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Earlier the ambulance of Animal Husbandry Department was running, now it has been stopped.

Hamirpur (Himachal) News: पहले चलाईं अब रोक दीं पशुपालन विभाग की एंबुलेंस

Fri, 29 Mar 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
पशुपालकों के पशुओं का घर द्वार पर निशुल्क होना था उपचार
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिला हमीरपुर के लिए चार एंबुलेंस की गई थी संचालित

बाद में कर्मचारियों को वापस बुलाकर रोकीं, कर्मचारियों ने लगाए अपने चहेतों को रखने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में पशुपालन विभाग की एंबुलेंस का संचालन नहीं किया जा रहा है। पांच मार्च को मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए वैन एंबुलेंस चलाने के लिए हरी झंडी है। उनके गृह जिला में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बड़सर, नादौन, सुजानपुर और भोरंज में भी एंबुलेंस को रवाना किया गया। बाद में तैनात स्टाफ को वापस बुला लिया गया। ऐसे में अब नवनियुक्त कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा कर नेताओं के चहेतों को रखा जाएगा। इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की कवायद चली हुई है। वहीं, पहले चयनित कर्मचारियों का कहना है कि शीघ्र गाड़ी न चलाई और उनके परिवार के सदस्य को हटाया तो मजबूर होकर घरद्वार पर जाकर पोल खोलेंगे। यह योजना आचार संहिता से पूर्व ही चालू हो गई थी। मुख्यमंत्री ने बाकायदा शिमला में इस योजना को हरी झंडी दी।



ऐसे में यहां पर इसे रोकना समझ से परे है। जबकि प्रदेशभर में यह एंबुलेंस चल रही हैं। प्रदेश में करीब 44 वेटरनरी वैन एंबुलेंस को शुरू किया गया है। 1962 नंबर डायल करने पर ये वेटरनरी वैन पशुओं का उपचार घरद्वार पर जाकर फ्री करेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसका ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। जिला हमीरपुर में भी 14 मार्च को कंपनी की ओर से नवनियुक्त कर्मचारियों को विभाग ने बुलाकर जिला हमीरपुर के गांव ताल में गाड़ियों को सौंप दिया था। गाड़ियां स्टार्ट होकर अपने गंतव्य की ओर निकाल गईं। उसी दौरान उन्हें वापस बुलाकर खड़ा करवा दिया गया। गाड़ियों में पायलट, फार्मासिस्ट और डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय ने कहा कि सोमवार को यह एंबुलेंस दोबारा चल पड़ेंगी। कर्मचारियों को लेकर कंपनी में कुछ बात हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed