{"_id":"65f6fcc553037736a409fe2b","slug":"e-taxi-has-been-standing-at-nadaun-bus-stand-for-a-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123836-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन में एक माह से खड़ी है ई टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन में एक माह से खड़ी है ई टैक्सी
विज्ञापन
बस अड्डा नादौन में खराब खड़ी ई टैक्सी। संवाद
कांगू (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में यात्रियों को ई टैक्सी सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ई टैक्सी एक माह से बस अड्डा नादौन में खराब खड़ी है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान करने में नाकाम रहे हैं। ई टैक्सी के खराब होने से यात्रियों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अधिक कराया खर्च कर टैक्सी या अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों रामलाल, राजेश कुमार, रमेश चंद, लक्की, काकू, सलोचना, रामदेई आदि ने कहा कि पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने नादौन में लोगों की सुविधा के लिए सरकार के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध करवाई थी। अब यह सेवा एक माह से बंद पड़ी हुई है। यह इलेक्ट्रिक वाहन नादौन अस्पताल से जलाड़ी, भूंपल, बेला सहित मानपुर सेरा आदि गांवों के लिए जाने के लिए शुरू की गई थी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वर्तमान में ई टैक्सी के खराब होने से लोगों को खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी ई टैक्सी तकनीकी खराबी के चलते बंद थी। चार माह बाद इसकी मरम्मत हुई थी लेकिन अब पुन: ई टैक्सी बंद हो गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ब्यान:
इस बारे में उन्हें अभी तक कोर्ई भी शिकायत नहीं मिली है। विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाकर ई टैक्सी की मरम्मत करवा दी जाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
राजकुमार पाठक, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो हमीरपुर।