फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   E-KYC work of ration card holders gained momentum

Hamirpur (Himachal) News: राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राशन कार्डों के ई-केवाईसी कार्य ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। अब मात्र 3600 राशन कार्ड धारक रह गए हैं, जिनकी ई-केवाईसी होना बाकी है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि जल्द ही बचे हुए राशन कार्ड धारक भी अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया संपन्न कर लेंगे। ई-केवाईसी न करवाने वाले राशन कार्ड धारकों पर विभाग ने जनवरी माह में सख्ती बरती थी। सख्ती बरतते हुए करीब 45 हजार राशन कार्डों को ब्लॉक कर दिया गया था। जिस कारण हजारों परिवार सस्ते राशन से वंचित रह गए थे। जैसे-जैसे ई-केवाईसी हुई, राशन कार्ड बहाल हो गए।

अब मात्र 3600 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी होना शेष है। पिछले दो सालों से विभाग उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने की अपील कर रहा था लेकिन कई उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। डिपो में राशन के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed