फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dussehra festival will start with city procession

Hamirpur (Himachal) News: नगर शोभायात्रा के साथ होगा दशहरा उत्सव का आगाज

Sun, 29 Sep 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
समताना में बनाए जा रहे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले
विज्ञापन

मंदिर में शरद नवरात्र के साथ शुरू होगा पूजन का भव्य कार्यक्रम
10 अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ 12 को मंदिर में होगा रावण दहन
रावण का 90 फीट और मेघनाथ, कुंभकर्ण के 50-50 फीट के पुतलों का होगा दहन
शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व को लेकर मंदिर कमेटी ने शुरू की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। इस वर्ष भी शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में तीन अक्तूबर से कलश स्थापना और भव्य दुर्गा पूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो 12 अक्तूबर को रावण दहन के बाद संपन्न होगा। मंदिर में दशहरा पर्व को लेकर रावण का पुतला 90 फीट, जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 50-50 फीट के बनाए जा रहे हैं। प्रदेशभर में शिवपुरी धाम समताना में दूसरे नंबर पर इतने बड़े स्तर पर यह पुतले बनाए जाते हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी ने सितंबर में ही मंदिर में पुतलों के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। विशेष रूप से बाहरी राज्य से कारीगर कार्य कर रहे हैं। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पुतलों का निर्माण कार्य रंगरोगन के साथ पूरा कर लिया जाएगा ताकि समय पर पुतलों को सजाया जा सके। मंदिर में नवरात्र के दौरान ही 10 अक्तूबर को नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें रंगमंच के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशाल नगर शोभा यात्रा शिवपुरी धाम समताना से शुरू होगी। इसमें भगवान श्रीराम दरबार, शिव परिवार, माता चामुंड़ा, भगवान शिव का महाकाल रूप और उनके अघोरी, भागवान गणेश की झांकियां निकाली जाएंगी। शोभा यात्रा समताना से शुरू होगी जो बिझड़ी से मैहरे वाया सलौणी, भोटा होकर बाई पास होते हुए हमीरपुर मुख्यालय गांधी चौक तक पहुंचेगी। यहां पर रंगमंच के कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुति देने के बाद शोभायात्रा भोटा से उखली होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर महंत शेखर सुमन करेंगे जबकि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। शाम चार बजे मंदिर में पूजन के साथ मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शाम पांच बजे से 6:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण प्रस्तुत की जाएगी। विशेष आतिशबाजी के साथ मुख्यातिथि रावण दहन करेंगे। मंदिर में इस दौरान सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अटूट लंगर आयोजित होगा। मंदिर के महंत शेखर सुमन और कमेटी के महासचिव जनक सिंह ढटवालिया ने कहा कि दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed