फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   duplicate product sold in the name of branded company. three booked

नकली उत्पाद बेचने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 08:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जिला मुख्यालय में नामी कंपनी के नाम के नकली उत्पाद बेचने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। कंपनी ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचने की शिकायत थाना सदर में करवाई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उनकी कंपनी के उत्पाद बेचने वाले तीन कॉस्मेटिक दुकानों में दबिश दी। इस दौरान टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही। कंपनी प्रतिनिधियों की जांच में पाया गया कि ये दुकानदार कंपनी के नाम के नकली उत्पाद बेच रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रतिनिधि नयनतारा निवासी बंगलूरू ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई। कार्यकारी थाना प्रभारी सदर धर्म चंद का कहना है कि शुक्रवार को जब कंपनी ने बाजार में निरीक्षण किया तो पुलिस की टीम प्रतिनिधियों के साथ थी। इसके बाद शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed