फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to the construction work of medical college, the connectivity road of village Banh blocked

मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के चलते गांव बन्ह की संपर्क सड़क अवरुद्ध

Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction work of medical college, the connectivity road of village Banh blocked
बन्ह गांव का रास्ता अवरुद्ध होने पर ग्रामीणों के साथ मौका देखते एसडीएम नादौन। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (स्थित जोलसप्पड़) के निर्माण कार्य के चलते ग्राम बन्ह के निवासी संपर्क सड़क से वंचित हो गए हैं। समस्या को लेकर गांववासी खासे चिंतित हैं। लोगों की शिकायत पर एसडीएम नादौन विजय धीमान ने वीरवार को मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों में पूर्व प्रधान फांदी खान, जट्टूदीन, मनोहरी रसिया, मनोहर अली तथा नेक मोहम्मद आदि ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जब से लगा हुआ है, तब से ही इनके गांव की संपर्क सड़क अवरुद्ध है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों तथा अन्य लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल के बाहर से थाई मोड़ से लेकर पुली गांव बन्ह तक कॉलेज की बाउंड्री के साथ-साथ छह मीटर संपर्क सड़क बनाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी समस्या न रहे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम नादौन विजय धीमान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन तथा सीपीडब्ल्यूडी से बात हुई है कि कॉलेज के निर्माण स्थल के बीच से जाने वाला संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के चलते थोड़ा अवरुद्ध हुआ है। लेकिन, कुछ समय बाद इसी संपर्क मार्ग को पक्का कर दिया जाएगा। जिससे सभी गांववासियों के लिए भी सुविधा होगी। तब तक के लिए उन्होंने स्थानीय वासियों से सहयोग का आग्रह किया है। जहां तक गांव थाई की सड़क की बात है तो वहां पर भी कॉलेज की बाउंड्री के साथ सड़क बनने का विकल्प खुला है, लेकिन वहां पर कुछ स्थानीय लोगों की निजी भूमि आती है। उनसे निजी भूमि की गिफ्ट डीड देने की बात पहले भी हुई है तथा दोबारा भी बात करने का प्रयास किया जाएगा। यदि वे मान जाते हैं तब संपर्क मार्ग बना दिया जाएगा। एसडीएम नादौन ने यह भी कहा कि गांव थाई के लिए ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ ने भी वैकल्पिक संपर्क मार्ग का काम लगा रखा है। वहां से भी गांव के कुछ घरों को लाभ हो सकता है। इस मौके पर सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गणेश दत्त बिष्ट, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से डॉ. अनिल वर्मा, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह, कानूनगो रंगस तथा हलका पटवारी रंगस के अलावा प्रधान ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ मीना कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत रंगस राजीव कुमार, उपप्रधान नसीर मोहम्मद तथा अन्य सभी गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed