फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to Navratri, there was a flood of devotion in Deyotsiddh

Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र के चलते दियोटसिद्ध में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 16 Oct 2023 11:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Due to Navratri, there was a flood of devotion in Deyotsiddh
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के लिए लगी कतार।(स्रोत: संवाद)
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटिसद्ध में रविवार को शरद नवरात्र के प्रथम दिन 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में पुरुष और महिलाओं ने एक साथ चबूतरे से बाबा के चरणों में शीश नवाया। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर की सीढ़ियों को चौड़ा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी सीढ़ियों में शटरिंग लगी हुई है।
विज्ञापन



मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं को एक साथ चबूतरे से ही बाबा के दर्शन करवाए। वहीं, शनिवार शाम पांच बजे नवगठित कोष लेखा समिति के सदस्यों ने बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साथ पहुंचकर बाबा बालक नाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं, विधायक ने इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि नवरात्र के चलते 20,000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। वहीं, मंदिर में सीढ़ियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अभी तक सीढ़ियों में शटरिंग लगी है ।उसके चलते अभी तक श्रद्धालु दूर से दर्शन कर रहे हैं। कुछ ही समय में श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन




(समाचार बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed