फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to love affair, the young man cut his arm vein, Tanda referred

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने काटी बाजू की नस, टांडा रेफर

Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के वार्ड एक में प्रवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार देर रात अपनी बाजू की नस काट ली। उसे उसके साथी ने गंभीर हालत में नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नादौन के वार्ड एक में रह रहे एहसान ने बताया कि वह 20 साल से यहां किराये का घर लेकर रह रहा है। उसके साथ लेबर के अन्य लोग भी रहते हैं। दो दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला आदिल (22) उसके पास काम के लिए आया। बुधवार रात करीब 1:30 बजे आदिल की माता का फोन आया और आदिल के बारे में पूछा।
विज्ञापन

एहसान ने जब दूसरे कमरे में सो रहे आदिल को जगा कर देखा तो उसकी बाजू से खून बह रहा था और वह बेहोश पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि बिजनौर में जिस लड़की के साथ आदिल का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उसने भी अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है और वह वहीं एक अस्पताल में भर्ती है। जब आदिल के घर वालों को इसका पता चला तो उन्हें भी शक हुआ। इसके बाद ही रात को उन्होंने एहसान को फोन किया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, आदिल के परिजन भी वीरवार को टांडा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed