फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lack of information, the use of take-home oxygen concentrators is zero.

Hamirpur (Himachal) News: जानकारी के अभाव में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा का प्रयोग शून्य

Sun, 02 Nov 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। छह महीने पहले शुरू हुई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा का एक बार भी प्रयोग नहीं हुआ है। जानकारी के अभाव में एक भी तीमारदार ने इस सुविधा का लाभ नहीं लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मई महीने में यह सहूलियत शुरू की गई थी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से दो से पांच दिन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। मरीज को सुविधा का लाभ लेने के लिए दो हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित तमाम जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रयोग करने के बाद जब वापस दिया जाएगा तो कॉलेज की ओर से सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी। हालांकि इस्तेमाल के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब हो जाता है या टूट जाता है तो उसे ठीक करने का खर्च संबंधित व्यक्ति को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना करीब 1000 से 1500 ओपीडी होती है। यहां पर करीब 207 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक उपकरण है, जो हवा से नाइट्रोजन को हटाकर ऑक्सीजन को केंद्रित करता है। यह उपकरण सांस लेने में मदद करने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके फेफड़े ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. देसराज शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को घर ले जाने की सुविधा दी गई है। जानकारी के अभाव में अभी तक एक भी मरीज ने इसका फायदा नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed