{"_id":"638f8c58950dd0497729e928","slug":"drunken-three-youths-created-ruckus-in-bhoranj-hospital-broke-fans-too-hamirpur-hp-news-sml430053474","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन युवकों ने नशे में भोरंज अस्पताल में मचाया हुड़दंग, पंखे भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन युवकों ने नशे में भोरंज अस्पताल में मचाया हुड़दंग, पंखे भी तोड़े
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में शरारती तत्वों की ओर से तोड़ा गया पंखा।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में सोमवार रात को तोड़-फोड़ करने और हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोमवार रात करीब 9:30 बजे तीन लड़के यहां अस्पताल में एक लड़के को बेहोशी की हालत में लेकर आए। तीनों के नशे में होने की संभावना है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष मोदगिल को तीन युवकों ने जल्द से बेहोशी की हालत वाले युवक का उपचार करने के लिए कहा। वहीं, चिकित्सक ने भी मरीज की जांच के बाद इंजेक्शन और दवाइयां दीं। लेकिन, उपचार के बाद ही तीनों ने अस्पताल में हुड़दंग और तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। शोर शराबा और दीवारों पर लगे पंखों को तोड़ कर फेंकने लगे। इससे डॉक्टर और स्टाफ सहम गया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तुरंत खंड चिकित्सा अधिकारी और पुलिस को बुलाया।
इस दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डॉक्टर के बयान कर तीनों आरोपियों का मेडिकल कर हिरासत में ले लिया है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे उनको अस्पताल से डॉक्टर का फोन आया कि कुछ लोग अस्पताल में हुड़दंग मचा रहे हैं और गाली गलौज तथा तोड़-फोड़ कर रहे हैं। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन समझाने पर भी लड़के समझ नहीं रहे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर लड़कों को हिरासत में ले लिया है। इस बारे में एसएचओ भोरंज सूरम सिंह का कहना है कि डॉक्टर के बयान दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।