{"_id":"66a8d1424715464921088c3f","slug":"drug-prevention-committees-will-make-students-aware-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132496-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता के नाम पर पौधे लगाने का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: माता-पिता के नाम पर पौधे लगाने का सुझाव
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में वन महोत्सव अभियान के तहत संस्थान के स्टाफ एवं छात्रों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर नीम, विल्व, शतावरी, अक, तेजपत्ता, गंभारी व सिंदूर आदि के पौधे संस्थान के चारों तरफ रोपे गए।
आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर एवं समूह अनुदेशकों की ओर से विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया और अपने घर के आसपास अपने माता-पिता के नाम पर पौधे लगाने का भी सुझाव दिया गया। साथ ही आईटीआई में कार्यरत इंस्ट्रक्टर मनोज कुमार ने भी अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कैंपस में आंवले का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।