फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drone survey will be done for house tax collection on the basis of area

Hamirpur (Himachal) News: क्षेत्रफल के आधार पर गृहकर वसूली के लिए होगा ड्रोन सर्वे

Thu, 22 Feb 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ही बैठक का शुक्रवार को होगा आयोजन, कई विषयों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से दर्ज होगा सर्वे रिकॉर्ड, पूर्व में नहीं थी ऑनलाइन सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में गृहकर अब क्षेत्रफल के हिसाब से वसूला जाएगा। इसके लेकर ड्रोन से सर्वे होगा। सर्वे के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने टीम का गठन कर लिया है। इस सिलसिले में नगर परिषद हमीरपुर की अहम बैठक का आयोजन शुक्रवार को होगा। बैठक में इस योजना के साथ अन्य कई विषयों पर चर्चा होगी।
गठित टीम सर्वे को पूरा कर जल्द ही क्षेत्रफल के अनुसार गृहकर वसूलेगी। नगर परिषद की ओर से घरेलू और व्यावसायिक भवनों के लिए गृहकर की अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। एक वर्ष पूर्व नगर परिषद ने गृहकर की नई दरें निर्धारित करने के बाद शहरवासियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। शहरवासियों ने गृहकर की दरों को कम करने का सुझाव दिया था। इस सुझाव पर अमल करते हुए नगर परिषद ने एक से दो फीसदी गृहकर कम कर नई दरों को सरकार के राजपत्र में प्रकाशन करवा दिया था। वहीं, एक अप्रैल 2023 से शहर के सभी 11 वार्डों में नई दरों के आधार पर गृहकर वसूलने के लिए नगर परिषद ने नियम भी तैयार कर लिए थे। अब इसी माह से सभी वार्डों में ड्रोन सर्वे शुरू किया जा रहा है। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कितने घरेलू और कितने व्यावसायिक भवन हैं। वर्तमान में शहर में कई लोगों ने बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया है। इसमें किरायेदारों के अलावा एक-एक कमरे में तीन से चार बच्चों को पीजी के तौर पर ठहराया है। अच्छी आय प्राप्त करने वाले लोग नगर परिषद में नियमों के अनुसार टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे थे। अब ऑनलाइन सिस्टम और सर्वे के आधार पर कौन कितना टैक्स नगर परिषद में जमा करवा रहा है, आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

ये नई दरें की गईं तय
नगर परिषद ने सर्वे के लिए जो फाइनल नियम तैयार किए हैं, उसमें घरेलू मकानों के लिए 5 से 8 रुपये प्रति वर्ग मीटर, 25 से 30 रुपये व्यावसायिक भवनों के लिए और ढाबे व होटल का रेट 15 से 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। वर्तमान में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में पांच हजार से अधिक घरेलू और व्यावसायिक भवन हैं, लेकिन यहां पर कोई भी पूर्व निर्धारित फॉर्मूला टैक्स वसूलने के लिए नहीं है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से लोग टैक्स जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान
शहर में प्रापर्टी टैक्स के सर्वे के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार हो गया है। सर्वे में सब साफ हो जाएगा कि शहर में कितने व्यावसायिक और कितने घरेलू भवन हैं। निजी घरों में ठहरने वाले किरायेदारों और पीजी से होने वाली आमदनी को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा।
-मनोज मिन्हास अध्यक्ष, नगर परिषद, हमीरपुर


समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed