{"_id":"67ddb440bff991f2be04bde9","slug":"driver-sent-on-police-remand-for-three-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-151220-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा चालक
Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन परिक्षेत्र नादौन के तहत खैर के मोछों से भरी जीप के चालक को शुक्रवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चालक को तीन के दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अनवर हुसैन निवासी नादौन के रूप में हुई है। बीते दिन वन परिक्षेत्र नादौन के तहत मंडप क्षेत्र में कैंची मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे खैर के मोछे से भरी जीप को चालक सहित पकड़ा था। वन विभाग ने जीप चालक से पूछताछ कर इस मामले में संलिप्त अन्य युवकों के खिलाफ भी पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दी है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि खैर के मोछों से भरी जीप को चालक सहित पकड़ा गया था। चालक को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने चालक को पुलिस रिमांड दिया है।
विज्ञापन