फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water will be supplied in Jahoo Panchayat in the morning and evening

Hamirpur (Himachal) News: जाहू पंचायत में सुबह-शाम मिलेगी पेयजल की सप्लाई

Tue, 03 Jun 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Jun 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने पूरा किया पाइपलाइन बदलने का 75 फीसदी कार्य
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत 1.72 करोड़ की लागत से बनी है नई योजना

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की जाहू पंचायत की पेयजल योजनाओं का सरकारीकरण होने और जल जीवन मिशन के तहत 1. 72 करोड़ रुपये की लागत ने नई पेयजल योजना बनने से पेयजल समस्या को दूर हो जाएगी। जल शक्ति विभाग ने अब जाहू पंचायत के करीब 1800 नलों में सुबह-शाम पानी की सप्लाई देने की योजना तैयार की है। जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर ने स्थानीय पंचायत के नौ वार्डों के गांवों कांगुघट्टी, सुलगवान, तलाई, डोहग, हौड़ नलखा और जाहू बाजार में पानी के वितरण की समस्या सुधारने में जुट गया है।
गांवों में पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है। इसका 75 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पंचायत के वार्ड नंबर सात और सुलगवान में ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य किया है। पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक और ओवर हेड टैंक बनाया जाएगा। नई पेयजल योजना के पानी को कांगुघट्टी में बने टैंक में डाला गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर सात के ओवर हेड टैंक में भी डाला गया है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि पंचायत की पेयजल योजनाओं का सरकारीकरण होने से पंचायत को बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन

कोट

जाहू पंचायत के सभी गांवों को सुबह-शाम दो बाद पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके लेकर विभाग सबसे पहले पानी की वितरण की समस्या को दूर कर रहा है। विभाग ने पानी बढ़ाने के लिए तीन सात इंच के बोरवेल लगाए हैं। एक और बोरवेल जल्द लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed