{"_id":"627171de54233b73353fa3b2","slug":"drinking-water-supply-is-not-available-in-more-than-24-villages-of-barsar-hamirpur-hp-news-sml407668145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर के 24 से अधिक गांवों में नहीं हो पा रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर के 24 से अधिक गांवों में नहीं हो पा रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार हर घर तक जल पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्य सचिव कमल पठानिया ने कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सब दावे केवल कागजों तक ही सीमित हैं। उपमंडल बड़सर के 24 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मियां शुरू हुए 20 दिन भी नहीं हुए हैं और बड़सर उपमंडल के कई गांवों में पानी की सप्लाई बाधित होना शुरू हो गई है।
बड़सर के समोह, भूटलाड़, बरोली, रमेड़ा, चपरोह, खगालत, बणी, गोड़ी, महारल, बलियाह खुर्द, छेक, लोडर, दंदवी, सोहरी, फगोटी, कसवाड़, चमयोला, चकमोह, जजरी, ग्लोह, पथल्यार, हारमा, कलोन, रोपा राजपूतां, दरकोटी आदि गांवों में पानी की उचित आपूर्ति नहीं हो रही है। किसी-किसी गांव में तो चार दिन से पानी नहीं आया है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी से कांग्रेस पार्टी अवगत है और अगर जल्द विभाग स्थिति को सुधारने का प्रयास नहीं करता है तो कांग्रेस क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ कड़ा रुख इख्तियार करेगी। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि कुछ स्कीमों के स्रोत में पानी सूखने की वजह से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो रही है। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।