फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water supply in Khatarwad only one day a week

खतरवाड़ में सप्ताह में महज एक दिन हो रही पेयजल आपूर्ति

Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply in Khatarwad only one day a week
खतरवाड़ में पानी के टैंकर से पानी भरते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के खतरवाड़ गांव में सप्ताह में महज एक दिन ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी के टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हो गए हैं। मेवा लगवालती पेयजल योजना में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

इस गांव में करीब 100 घर हैं, जो पेयजल के लिए पूरी तरह से नलों पर ही निर्भर हैं। गांव में पेयजल का कोई अन्य प्राकृतिक स्रोत तक नहीं है। वहीं, ग्रामीणों योगराज, सोनू, पिंकू, श्यामलाल, विनोद कुमार, सवित्री देवी, प्रकाशो देवी आदि ने कहा कि सप्ताह में महज एक दिन ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सर्दियों के मौसम में ही पेयजल की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है तो गर्मियों के मौसम में विभाग क्या करेगा। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण परेशानी आई है। लोग पेयजल को व्यर्थ न बहाएं। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed