फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water crisis in Hamirpur's ward number 11, water is coming on the third day

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपर के वार्ड नंबर 11 में पेयजल संकट, तीसरे दिन आ रहा पानी

Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर तीसरे दिन पानी आ रहा है। इसी समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। लोगों में वकील सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि दोसडका, लाहलड़ी और बडू में पानी की समस्या बनी हुई है। तीसरे से चौथे दिन मटमैला पानी आ रहा है। बिना पानी के परेशानियों का समस्या सामना करना पड़ रहा है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से समस्या के समाधान की मांग रखी है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ओवर हैड टैंक बनाए जाने थे, वह कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दूबे ने समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि हथली खड्ड मे बोरवेल लगाए गए हैं। पानी की कमी पर यहां से पानी उठाया जा सकता है। वार्ड नंबर 11 में प्राकृतिक जल स्त्रोतों के पानी की भी जांच होगी। जांच के बाद यहीं से पानी देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चंद, संध्या देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed