फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dr. Kanishka achieved the highest degree in the medical field

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. कनिष्क ने हासिल की चिकित्सा क्षेत्र की सर्वोत्तम डिग्री

Mon, 19 Jan 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। गांव डिडवीं के डॉ. कनिष्क शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में सर्वोत्तम डिग्री हासिल कर इंग्लैंड में सफलता प्राप्त की है। मॉनचेस्टर में हुए भव्य दीक्षांत समारोह में उन्हें डिग्री देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. कनिष्क शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त फैलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह डिग्री हासिल करने में सात वर्ष लगते हैं। नादौन में डॉ. कनिष्क के चचेरे भाई अशीष शर्मा तथा बहनोई अनुज शर्मा ने बताया कि अब कनिष्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बतौर कंसलटेंट अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में वह इंग्लैंड के डर्बी में स्थित प्रतिष्ठित रॉयल अस्पताल में बतौर विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. कनिष्क के पिता डॉ. सुभाष शर्मा देश के प्रसिद्ध सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में बतौर सीनियर कंसलटेंट सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता वीना शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई है, जबकि मॉरिशस से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय कनिष्क ने अपने माता-पिता को दिया है। बेटे की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed