फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Door-to-door garbage collection scheme will be started in new panchayats, five sanitation workers will be appointed.

Hamirpur (Himachal) News: नई पंचायतों में डोर-टू-डोर गारबेज योजना होगी शुरू, पांच सफाई कर्मी होंगे नियुक्त

Fri, 09 Jan 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 09 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम में जुड़ी नई पंचायतों में भी डोर-टू-डोर गारबेज एकत्रित करने की योजना को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कूड़ा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पांच सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही शहर में एक बड़ी गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कूड़े को एकत्रित करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर में बड़ी गाड़ी की व्यवस्था होने के बाद शहर में कूड़ा एकत्रित करने वाली छोटी गाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा एकत्रित करने के लिए भेजा जाएगा।
नगर निगम ने स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर अभियान के तहत इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। शहर में वर्तमान में 120 सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था को संभाल रहे हैं, जबकि कूड़ा एकत्रित करने के लिए 14 छोटी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए दो से तीन छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सूखे कूड़े के निपटान की मुख्य समस्या है। ऐसे में नगर निगम ग्रामीण क्षेत्र से सूखे कूड़े को इकट्ठा करने की कवायद शुरू करेगा, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में गीले कचरे से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed