{"_id":"662d0cea1028c968920d4f0b","slug":"dont-be-afraid-of-the-election-process-meet-the-challenge-sanjay-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126517-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी प्रकिया से न घबराएं, चुनौती से करें पूरा : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी प्रकिया से न घबराएं, चुनौती से करें पूरा : संजय
विज्ञापन
भोरंज में तीन दिन में 600 मतदान कर्मियों ने किया प्रथम पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के सफल आयोजन के लिए भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 600 मतदान कर्मियों का प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसमें करीब 59 महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। शनिवार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में तीसरे दिन पुरुष और महिला मतदाता कर्मियों का पूर्वाभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए जहां वोट देना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, वहीं चुनावी प्रकिया को सफल बनाना हर कर्मचारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तीन दिन से जारी प्रथम पूर्वाभ्यास में चुनावी प्रकिया के हर पहलू को समझाने का कार्य किया गया है ताकि मतदान केंद्र तक जाने से पहले हर कर्मचारी परिपक्व बन कर जाएं। उन्होंने टेंडर बैलेट पेपर, चैलेंज वोट की स्थिति में क्या करेंं, इस बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की जिम्मेवारी है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां न होने दें तथा पुलिस कर्मचारी की मदद से दूर हटाएं। बूथ में मोबाइल फोन ले जाना गैर कानूनी कार्य है। इसकी जिम्मेवारी मतदान कर्मचारियों की होगी। इसके अलावा ईवीएम, सीपीयू और वीवीपैट की सिलिंग के बारे में विस्तार से जागरूक किया। दूसरा पूर्वाभ्यास 23 मई को मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में होगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रो. तिलक, पूजा, विवेक, इलेक्शन कानूनगो टि्वंकल, तहसीलदार भोरंज बालकृष्ण, प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, टीजीटी सोनिका मौजूद रहीं।