फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dominance of new faces in Sujanpur Municipal Council

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में नए चेहरों का दबदबा

Tue, 19 May 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के चुनावी नतीजों ने इस बार स्थानीय राजनीति की पूरी तस्वीर बदल दी है। नौ वार्डों में हुए चुनाव में छह नए चेहरे पहली बार मैदान में उतरकर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीटों की अदला-बदली से राजनीतिक समीकरण भी नए सिरे से तय हो गए हैं।
विज्ञापन


वार्ड एक से बलविंद्र कुमार, वार्ड तीन से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड चार से विनय चौधरी, वार्ड नंबर-5 से शिवानी ठाकुर, वार्ड छह से प्रमिला मेहरा और वार्ड सात से नीलम धीमान पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर विजयी बने। वहीं, वीना धीमान लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। मनीष गुप्ता ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, हालांकि इस बार उन्होंने अलग वार्ड से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर नौ से विजयी मीनाक्षी महाजन पहले भी करीब दस वर्ष पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।
विज्ञापन



वार्ड एक में पिछली बार भाजपा समर्थित सरिता महाजन पार्षद चुनी गई थीं। इस बार भी यह सीट भाजपा के खाते में रही और भाजपा समर्थित बलविंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड दो में पिछले कार्यकाल में भाजपा समर्थित श्रवण कुमार पार्षद थे लेकिन इस बार यहां कांग्रेस विचारधारा के मनीष गुप्ता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार के समीकरण
वार्ड नंबर-3 में पूर्व में कांग्रेस के दीप कुमार पार्षद थे और इस बार भी यह सीट कांग्रेस के पास ही रही, जहां ज्योतिका ठाकुर ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-4 में पिछली बार भाजपा समर्थित मनोज ठाकुर पार्षद थे लेकिन इस बार कांग्रेस समर्थक विनय चौधरी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-5 में भाजपा समर्थित नीता सुडियाल पार्षद थीं। इस बार उनकी बेटी भाजपा समर्थित शिवानी ठाकुर ने जीत दर्ज कर परिवार का राजनीतिक वर्चस्व कायम रखा है।
वार्ड छह में पिछले कार्यकाल में भाजपा की सुनीता पार्षद थीं, लेकिन इस बार यहां आजाद उम्मीदवार प्रमिला मेहरा ने जीत दर्ज कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। वार्ड सात में पूर्व में भाजपा समर्थित नीरज ठाकुर पार्षद थीं, जबकि इस बार कांग्रेस की नीलम धीमान ने जीत हासिल कर सीट कांग्रेस के खाते में डाल दी। वार्ड आठ में वीना धीमान ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की। वार्ड नंबर-9 में पिछली बार कांग्रेस के मनीष गुप्ता पार्षद थे लेकिन इस बार भाजपा समर्थित मीनाक्षी महाजन ने जीत दर्ज कर सीट भाजपा के खाते में डाल दी।





ताला-चाबी चुनाव चिह्न रहा लक्की

ताला-चाबी चुनाव चिह्न से मनीष गुप्ता, ज्योतिका ठाकुर और वीना धीमान जीत कर आई है। वहीं, कुर्सी चुनाव चिह्न से बलविंद्र, मीनाक्षी, जहाज चुनाव चिह्न से प्रोमिला, सिलाई मशीन से शिवानी ठाकुर, नीलम धीमान, लेटर बाक्स से विनय जीत कर आए हैं। चुनाव में कुल छह चिह्न आवंटित हुए थे जिसमें रेलवे इंजन का कोई भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed