{"_id":"61ed67205cb2e901625348c8","slug":"dog-bitten-half-a-dozen-people-in-majhiar-and-bhabhadanh-hamirpur-hp-news-sml3975233124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझियार और भभड़ांह में कुत्ते ने काटे आधा दर्जन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझियार और भभड़ांह में कुत्ते ने काटे आधा दर्जन लोग
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन की मझियार और भभड़ांह पंचायत में रविवार को एक कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काट दिया है। कुत्ते के आतंक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। मझियार निवासी घायल सूरम सिंह ने बताया कि वे अपने घर के साथ सटे खेतों में काम कर रहे था तो अचानक एक लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया तथा वे जमीन पर गिर गए। इस दौरान कुत्ते ने उसकी छाती, बाजू और टांगों में गहरे घाव पहुंचाए। परिजन उन्हेें नादौन अस्पताल ले आए।
जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। नादौन अस्पताल में एंटी रैबीज सिरम न होने के कारण मरीजों को हमीरपुर रेफर किया गया है। रविवार को इससे पहले अन्य करीब चार लोगों को इस कुत्ते ने काटकर अस्पताल पहुंचाया। नादौन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएस राणा ने बताया कि रविवार को कुत्ते के काटने पर करीब आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचे। जिनका उपचार चल रहा है। कुछ को हमीरपुर रेफर किया गया है। उन्होंने लोगों को इलाज के लिए घरों में रहकर झाड़ फूंक न करने की सलाह दी है और कहा है कि कुत्तेे के काटे जाने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाएं। जहां पर सही समय पर उपचार किया जा सके।