{"_id":"5798a54a4f1c1b114621e18a","slug":"doctor-misbehaved-alleges-patient-complianing-to-cmo-bmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक पर लगाया बदसलूकी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo pics
उपमंडल भोरंज अस्पताल के चिकित्सक पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। भ्याड़ निवासी अनिल कुमार ने चिकित्सक के खिलाफ सीएमओ और बीएमओ भोरंज को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
भ्याड़ निवासी अनिल कुमार बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी बीमार मां को लेकर अस्पताल गए थे। उसकी मां के हाथ-पांव फूल रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्हें पहले भी दवाई लेने के बारे में पूछा गया। बीमार मां ने डॉक्टर को बताया कि इसी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। दूसरे चिकित्सक की लिखी दवाई ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर चिकित्सक भड़क गया और उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मरीज की हालत बिगड़ी तो उन्हें मजबूरन निजी चिकित्सक के पास जाकर दवाई लेनी पड़ी। शिकायतकर्ता ने चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चिकित्सक ने बदसलूकी करने की शिकायत की है। चिकित्सक से पूछताछ कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. ललित कालिया, बीमएओ, भोरंज