{"_id":"657df54a7f22ba94c5046ec2","slug":"divisional-office-of-jal-shakti-department-reopened-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16454-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में फिर से खुला जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में फिर से खुला जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनते ही दिसंबर 2022 में डीनोटिफाइड करके अधिशासी अभियंता समेत स्टाफ को ट्रांसफर कर दिया था। अब दोबारा से सरकार ने मंडल कार्यालय को खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के तहत पिछले सप्ताह राजीव सहगल ने बतौर अधिशासी अभियंता मंडल कार्यालय नादौन में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार की ओर से तबादला आदेश मिलते ही मैंने जल शक्ति विभाग के डिवीजन पांवटा साहिब से रिलीव होकर नादौन डिवीजन में अपनी ज्वाइनिंग दी है। सहगल ने कहा कि इसके अतिरिक्त अस्थायी तौर पर अभी फिलहाल कार्यालय अधीक्षक के आदेश इस कार्यालय के लिए हुए हैं। बाकी स्टाफ भी धीरे-धीरे इस कार्यालय को शीघ्र ही मिलने की संभावना है। अब विभाग के उपमंडल नादौन, धनेटा व गलोड़ के लोगों और मंडल कार्यालय के अंतर्गत ठेकेदारों को हमीरपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां तक कि लंबित कार्य शीघ्र निपटाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।