{"_id":"64fcc1016aa2c663b10b6f54","slug":"divers-called-from-nangal-did-not-find-the-football-player-drowned-in-the-river-even-after-72-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7977-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नंगल से बुलाए गोताखोरों को 72 घंटे बाद भी नहीं मिला नदी में डूबा फुटबाल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नंगल से बुलाए गोताखोरों को 72 घंटे बाद भी नहीं मिला नदी में डूबा फुटबाल खिलाड़ी
Sun, 10 Sep 2023 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुंग खड्ड के साथ बहती ब्यास नदी में डूबे युवक का 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। युवक की तलाश के लिए बुलाई गई विशेष गोताखोर टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। शनिवार को सुजानपुर पुलिस की देखरेख में स्थानीय लोगों की सहायता के साथ विशेष गोताखोरों की टीम ने पुंग खड्ड और ब्यास नदी के साथ-साथ लगते एरिया का भी निरीक्षण किया। गोताखोर साथ लगते एरिया लोंगनी तक गए। लोंगनी पुल से नीचे ब्यास नदी के किनारों का निरीक्षण किया लेकिन पुलिस और गोताखोरों की टीम के हाथ अभी तक खाली हैं। डूबे युवक की तलाश के लिए बीबीएमबी नंगल से विशेष गोताखोरों की टीम सुजानपुर प्रशासन की ओर से मंगवाई गई है। टीम में शामिल गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। युवक की पहचान अभय पठानिया (23) पुत्र अशोक पठानिया निवासी हीरानगर हमीरपुर के रूप में हुई थी। अभय पठानिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर का उम्दा फुटबाल खिलाड़ी था। पिता अशोक पठानिया ऑल इंडिया रेडियो में सेवारत रहे हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि सर्च अभियान जारी है।
-- -
विज्ञापन