फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District Hamirpur stood first in speech competition

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर

Sat, 26 Oct 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अंडर-14 आयु वर्ग की 39वीं राज्यस्तरीय सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश स्कूली क्रीडा संगठन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर रहे। वहीं, सहायक निदेशक खेल ललिता नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि को प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद पोसवाल ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के लगभग 764 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिन बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा, उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ और वह खिलाड़ी छात्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर, जिला शिमला दूसरे स्थान तथा जिला किन्नौर तीसरे स्थान पर रहा। कंठ संगीत में जिला सोलन और जिला मंडी प्रथम स्थान, जिला किन्नौर दूसरे स्थान,बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में सिरमौर प्रथम, कांगड़ा दूसरे व मंडी तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती के 35 किलो ग्राम भार वर्ग में आर्यन मेहता सोलन गोल्ड मेडल, सौरभ बिलासपुर सिल्वर मेडल, अनुज सिरमौर, करण ठाकुर मंडी ने कांस्य पदज जीता। 38 किलोग्राम में करणवीर सोलन गोल्ड मेडल, प्रिंस चंबा सिल्वर मेडल, राजवीर मंडी, सुभाष चंद्र हमीरपुर कांस्य मेडल, 41 किग्श्म में ओमवीर शर्मा, बिलासपुर गोल्ड मेडल, पीयूष चंबा सिल्वर मेडल, हेमराज कुल्लू, वीर राज सोलन कांस्य मेडल प्राप्त किया। निदेशालय की तरफ से प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनीष कपूर, विशाल शर्मा, डॉक्टर शिव कुमार, शीशराम, आदि इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed