फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   district congress commity declered

नरेश लखनपाल समेत कांग्रेस कमेटी में 18 उपाध्यक्ष बने

Fri, 10 Jul 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
district congress commity declered
जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 18 उपाध्यक्ष, 22-22 महासचिव और सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा 13 कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 76 लोगों की जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई। इसके अलावा जिले के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों व चेयरमैन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कार्यकारिणी में कृष्ण कुमार, तेजनाथ तेज, जुगल किशोर ठाकुर, अनिल वर्मा, नरेश लखनपाल, लेखराज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, राजेश चौधरी, संगीता शर्मा, सुरजीत सिंह, सुरिंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, रोशन लाल शर्मा, कैप्टन चमेल सिंह, पुरुषोत्तम कालिया, नरेश ठाकुर, अजय शर्मा और चरण दास को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, जगजीत ठाकुर, रत्न चंद डोगरा, पवन कालिया, राजीव लाल मेहर, राजेश आनंद, संतोष संधू, राजकुमार शर्मा, विपिन डटवालिया, चमन लाल, सुशील पठानिया, अश्वनी शर्मा, नीलम ठाकुर, मनोज ठाकुर, नीलम शर्मा, नीरज ठाकुर, डैनी जसवाल, किशोरी लाल शर्मा, मनीश गुप्ता, गरीब दास, जोगिंद्र ठाकुर, डॉ. राज धीमान और राजेश सुनील को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सुभाष डटवालिया को दी गई। वहीं, सुरजीत सिंह संभा, मनोज डोगरा मनु, कमल कुमार कम्मी, भूपेंद्र सिंह, अंकुश सैनी, सिकंदर चौधरी, मनोज गुप्ता, स्वर्ण लता, देवेंद्र राणा, राजेश पठानिया, धर्मपाल जसवाल, चेतन लखनपाल, हेमराज नरोता, इंद्रजीत, नरिंद्र संधू, वेद प्रकाश डोगरा, कैप्टन रणजीत सिंह, देवी दास शहनशाह, राजेश राणा, कैप्टन कर्मदास, शरण प्रसाद और अजय भंडरालिया को सचिव बनाया गया। इसके अलावा रामचंद्र पठानिया, मस्तराम गुलेरिया, उत्तम चौधरी, संदीप शर्मा, बलवंत सिंह, रमेश चंद शर्मा, करण राणा, विजय डोगरा, वतन सिंह डोगरा, कर्नल विधि चंद लगवाल, अमित शर्मा, अशोक डोगरा और सुनील कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

गुटबाजी को खत्म कर सभी कार्यकर्ताओं को तरजीह : राजेंद्र
पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर समेत सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कई नामी चेहरों को अभी तक प्रदेश व जिले में कोई बड़ी जिम्मेवारी नहीं मिली है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि जिला कमेटी में गुटबाजी को खत्म कर सभी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। सभी पदाधिकारियों के कार्य, उपलब्धियों का आकलन समय-समय पर होगा। इसके आधार पर आगे की जिम्मेवारियां तय होंगी। जिला कमेटी मिलकर काम करेगी और आने वाले विस और लोकसभा चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed