फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District BJP intellectual cell formed after discussion with top leadership

Hamirpur (Himachal) News: शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का गठन

Sat, 16 Mar 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
पांचों मंडलों के मंडल संयोजक भी नियुक्त, तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी और पांच विधानसभा क्षेत्रों में मंडल संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक त्रिलोकनाथ गर्ग ने प्रेस बयान में कहा कि मदनलाल शर्मा, कर्नल अशोक कुमार, इंजीनियर रघुवीर सिंह राणा व अंजना ठाकुर को जिला सहसंयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।


जिला कार्यकारिणी सदस्यों में दुनी चंद, चरथराम चौधरी, शक्ति चंद धीमान, कांगड़ू राम, पुरुषोत्तम चंद, श्यामलाल, विनय शर्मा व सीताराम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति दी गई है। सुजानपुर मंडल से तुलसीराम डोगरा, भोरंज से केएस धीमान, हमीरपुर से जोगिंदर सिंह कंवर, बड़सर मंडल से रमेश रनौत व नादौन मंडल से विजय चौधरी को बतौर संयोजक दायित्व सौंपा गया है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने कहा कि उपरोक्त सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक प्रेम सिंह भरमौरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed