फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Distance from big rallies and meetings in Hamirpur by-election

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर उपचुनाव में बड़ी रैलियों और सभाओं से दूरी

Fri, 28 Jun 2024 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर प्रचार में भरोसा जता रहे कांग्रेस-भाजपा
विज्ञापन


सीएम सुक्खू का हमीरपुर दौरा भी टला, अनुराग भी अभी दूर

अभी तक प्रचार में नहीं दिखे हैं दोनों दलों के बड़े नेता

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में प्रचार के लिए अभी तक दोनों दलों से कोई भी बड़ा नेता नहीं आया है। यहां सियासी चकाचौंध फीकी नजर आ रही है। बड़ी रैलियों और चुनावी सभाओं से दूर कांग्रेस और भाजपा ने बूथ स्तर पर नुक्कड़ सभाओं से प्रचार को प्राथमिकता दी है। फिलहाल बड़े नेताओं की रैलियां और चुनावी सभाओं का आयोजन दोनों दलों की ओर से नहीं किया गया है। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कार्यक्रम बीते दिन तय हुआ था लेकिन मौसम की खराबी के चलते दौरा टल गया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक और मंत्री बूथ स्तर पर प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। नुक्कड़ सभाओं के जरिये कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक चुनाव प्रचार में डटे हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक भी प्रचार से कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों दल जमीनी प्रचार में जोर लगा रहे हैं लेकिन बड़ी सभाओं से फिलहाल दूरी है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सीएम सुक्खू और सांसद अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार का जिम्मा हमीरपुर में संभालेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और सियासी गतिविधियां तेज होंगी। हालांकि, इन दोनों नेताओं के प्रचार में शामिल होने के बाद भी बड़ी रैलियों और चुनावी सभाओं के आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह माना जा रहा है कि नुक्कड़ सभाओं के जरिये ही सीएम सुक्खू और सांसद अनुराग ठाकुर प्रचार करेंगे। बड़ी सभाओं के आयोजन का खाका तैयार नहीं किया गया है। सांसद अनुराग ठाकुर को हमीरपुर उपचुनाव का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में एक दो दिन के भीतर वह भी चुनाव प्रचार की कमान हमीरपुर में संभालेंगे।
विज्ञापन






कोट

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि अभी बड़ी रैली के आयोजन को लेकर कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्शकांत ने कहा कि बड़ी रैली और चुनावी जनसभा के आयोजन को लेकर पार्टी से कोई दिशा-निर्देश नहीं आए है। पार्टी की ओर से जिन नेताओं को प्रचार का जिम्मा दिया गया है वह बूथ और ग्राम स्तर पर प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed