{"_id":"6818be9de3e2b61a160441c7","slug":"dispute-with-the-owner-caretaker-vandalized-the-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155059-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मालिक से विवाद, केयर टेकर ने घर में कर दी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मालिक से विवाद, केयर टेकर ने घर में कर दी तोड़फोड़
Tue, 06 May 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 May 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव जलाड़ी में घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जलाड़ी के संतोष परमार ने पुलिस थाना नादौन में मौखिक रूप से शिकायत दी थी। संतोष अपने परिवार के साथ जालंधर में रहता है। यहां पर घर की देखरेख के लिए एक व्यक्ति रखा है। उक्त व्यक्ति ने ही मालिक को सूचना दी थी कि रात को अंधेरे में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। सूचना के बाद जब संतोष घर पहुंचा तो देखा कि घर में लगे दो शीशे और कुछ टाइलें टूटी हैं। बिजली गिरने से बिजली मीटर जल गया है और वायरिंग को नुकसान हुआ है। हालांकि जब मालिक ने सीसीटीवी में देखा तो उसमें दिखा कि जिस व्यक्ति को देखरेख के लिए रखा है, उसने ही तोड़फोड़ की है। बताया गया है कि उसका मालिक के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। उधर थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि घर में तोड़फोड़ की मौखिक शिकायत प्राप्त हुई थी। घटना की जांच के दौरान पाया गया कि जिस व्यक्ति को घर की देखरेख के लिए रखा गया है, उसने ही तोड़फोड़ की है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
