{"_id":"582c95624f1c1b7b388ff9ac","slug":"dispute-of-two-principals-at-bhota-school-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा स्कूल में दो प्रिंसिपल का विवाद खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा स्कूल में दो प्रिंसिपल का विवाद खत्म
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावमापा भोटा में दो प्रिंसिपल का विवाद खत्म हो गया है। स्कूल में दो महीने से दो प्रिंसिपल सेवाएं दे रहीं थीं। इसके चलते स्कूल में कार्यरत टीचिंग स्टाफ को आदेश मानने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। निवर्तमान स्कूल प्रिंसिपल अनिल कुमारी को रावमापा रैली जजरी के लिए तबादला हुआ था, लेकिन उन्होंने प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से स्टे लिया था।
विज्ञापन
वहीं रैली जजरी स्कूल की प्रिंसिपल अंजू कुमारी ने भोटा में ज्वाइन कर लिया था। इसके चलते यहां पर दो स्कूल प्रिंसिपल हो गए थे। अब शिक्षा विभाग ने रैली जजरी से भोटा स्कूल के लिए स्थानांतरित प्रिंसिपल अंजू कुमारी को रावमापा बाल हमीरपुर के लिए ट्रांसफर कर दिया। रावमापा बाल स्कूल हमीरपुर में सेवाएं दे रहे प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा को बड़सर उपमंडल के स्कूल कुल्हेड़ा के लिए तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
रावमापा स्कूल कुल्हेड़ा में सेवाएं दे रहे प्रिंसिपल सुनील कुमार को अब रावमापा रैली जजरी भेजा गया है। इस तरह शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपलों के बीच चल रहे विवाद को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
बाल स्कूल में पहली महिला प्रिंसिपल
रावमापा बाल हमीरपुर में अंजू कुमारी पहली महिला प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं देंगी। उन्होंने आदेश मिलते ही स्कूल में ज्वाइनिंग दे दी। प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा ने बाल स्कूल में ज्वाइनिंग के बाद करीब 24 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए।