फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dispute escalates over smart electricity meter installation; complaint submitted to SP.

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के मामले में विवाद बढ़ा, एसपी को सौंपी शिकायत

Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर शहर के गौड़ा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने वाले 10 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इससे नाराज उपभोक्ता वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर डराने-धमकाने तथा उनकी इच्छा के विरुद्ध मीटर लगाने का प्रयास करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने पर पहले नोटिस दिए गए और बाद में बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उपभोक्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है और विरोध करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गौड़ा निवासी प्रकाश गौतम ने बताया कि स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने के कारण उनके चार बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इससे परिवार को परेशानी हो रही है।

पुरुषोत्तम प्रकाश ने कहा कि पुराने मीटर ठीक काम कर रहे हैं तो उन्हें ही जारी रखा जाना चाहिए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कनेक्शन जल्द बहाल नहीं किए गए और स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव जारी रहा तो बिजली बोर्ड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed