{"_id":"6037e3fd8ebc3e1cbb4218f0","slug":"dispute-ends-amtar-cricket-stadium-will-be-connected-by-road-hamirpur-hp-news-sml362287578","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद खत्म : सड़क से जुड़ेगा अमतर क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद खत्म : सड़क से जुड़ेगा अमतर क्रिकेट स्टेडियम
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल मुख्यालय में लेबर चौक से अमतर क्रिकेट स्टेडियम तक संपर्क सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वीरवार को एसडीएम विजय धीमान ने विवादित स्थल का जायजा लिया और विभाग को अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। स्टेडियम की ओर जाने वाली इस वैकल्पिक सड़क का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
बेला प्राइमरी स्कूल के निकट कुछ स्थानीय लोगों और विभाग के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण सड़क का करीब 10 फीसदी कार्य पूरा नहीं हो पाया। विवाद को लेकर लोक निर्माण विभाग ने स्थल की निशानदेही करवाने का आह्वान किया था। विभाग के एसडीओ नरेश कौशल ने जब निशानदेही करवाई तो आसपास के लोगों को वास्तविक स्थिति का एहसास करवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय धीमान ने वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर मौके पर ही विभाग को शीघ्र कार्य आरंभ करने का आदेश दे दिया। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि शीघ्र ही यह निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। वहीं, विभाग के एसडीओ नरेश कौशल ने कहा कि एसडीएम के आदेश के उपरांत इस स्थल पर कार्य आरंभ किया जा रहा है।