{"_id":"67ab989439f84615ce099518","slug":"discussion-on-clean-city-prosperous-city-plan-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147979-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर योजना पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर योजना पर की चर्चा
Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना अभियान को लेकर बैठक की। बैठक का आयोजन टाउन हॉल परिसर में किया गया। इसमें पार्षदों ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना को लागू करने के लिए चर्चा की। नगर निगम हमीरपुर की सामुदायिक कार्यक्रम आयोजक प्रिया ने पार्षदों को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना की नौ थीम और चरण के बारे में जागरूक किया। योजना के जिला समन्वयक अंकित, सिटी मिशन अधिकारी राकेश ने कहा कि हमीरपुर नगर निगम बैठक हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन