फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disaster relief material reached Saraj from Naidun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन से सराज पहुंची आपदा राहत सामग्री

Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Disaster relief material reached Saraj from Naidun
सीएम सुक्खू को थुनाग में आपदा प्रभाविता के लिए राहत सामग्री सौंपते नादौन के लोग। जनसंपर्क विभाग
कांगू (हमीरपुर)। मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों में जहां प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं सामाजिक संस्थाएं और आमजन भी बड़ी संख्या में राहत सामग्री प्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में नादौन के बड़ा जोन से भी राहत सामग्री भेजी गई है। राहत सामग्री वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को थुनाग में औपचारिक रूप से सौंपी गई।
विज्ञापन

राहत सामग्री में 5 बोरी आटा, 11 बोरी चावल, एक क्विंटल चीनी, 60 किलो चने की दाल, 60 किलो माह, 45 लीटर तेल, 50 किलो आलू, 10 बाल्टियां, 10 मग, 90 जोड़ी जूते-चप्पल, 3700 प्लेटें व गिलास, प्रेशर कुक्र, बच्चों के दूध की बोतलें और स्नान व कपड़े धोने का साबुन शामिल है। एसबीआई के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुदर्शन जरियाल, पूर्व उपप्रधान राजेश कुमार, 20 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य कुलदीप कुमार, जीत सिंह, निखिल कुमार, अतुल पटियाल और बलवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के सराज दौरे के दौरान यह सामग्री सौंपी। उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री उपायुक्त मंडी के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed