{"_id":"66d45ef9746605cfe101bfc1","slug":"disabled-people-have-to-wait-in-long-queues-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134855-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिव्यांगजनों को लंबी कतारों में खड़े होकर करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिव्यांगजनों को लंबी कतारों में खड़े होकर करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते दिव्यांग राजन कुमार। संवाद
कहा, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नहीं मिल पा रहीं मूलभूत सुविधाएं
समस्याओं के समाधान के लिए डीसी और सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विकलांग हेल्पलाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक राजन कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विकलांगों को आ रही समस्याओं के संदर्भ में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए कोई अलग डॉक्टर नहीं बैठते हैं। उन्हें सामान्य मरीजों के साथ लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। वहीं, परिचय पत्र बनाने के लिए कोई अलग से काउंटर नहीं है, बैठने के लिए कोई उपयुक्त व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज में दिव्यांगजनों के लिए यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, रेलवे पास और दिव्यांगजनों के संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जिस पर चिकित्सक या सीएमओ के हस्ताक्षर और स्टांप लगवाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना पड़ता है, जो उनके लिए असुविधाजनक है। इसके अतिरिक्त कॉलेज में कहीं भी साइन बोर्ड नहीं लगे हैं, जिससे उन्हें विभिन्न स्थानों का सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। यह उनके लिए विशेषकर उस समय समस्या उत्पन्न करता है जब वे अकेले होते हैं और उन्हें विभिन्न सुविधाओं तक पहुंचने में कठिनाई होती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।