फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dirt spread in the toilets of Badsar Mahavidyalaya, students are facing problems

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर महाविद्यालय के शौचालयों में पसरी गंदगी, विद्यार्थी हो रहे परेशान

Mon, 28 Jul 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the toilets of Badsar Mahavidyalaya, students are facing problems
बड़सर महाविद्यालय में खस्ताहाल शैचालय में पसरी गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक
बड़सर(हमीरपुर)। बड़सर महाविद्यालय के शौचालयों में पसरी गंदगी और अन्य मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि 2024 में दस लाख रुपये का बजट मंजूर होने के बावजूद भी महाविद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे विद्यार्थियों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। महाविद्यालय में वर्षों पूर्व बने शौचालयों में वाॅशबेसन टूटे हुए हैं और बिजली की व्यवस्था के लिए स्थापित स्विच बोर्डों के तार खुले में लटक रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गौर हो कि वर्तमान में बड़सर महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में 300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्टाफ की कमी व मूलभूत सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को मजबूरन दूरदराज के महाविद्यालयों में दाखिला लेना पड़ रहा है, जिससे महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक व नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, रजत, अक्षय, सुमित, ललित, काजल, तानिया आदि ने कहा कि छात्र कॉलेज के खस्ताहाल शौचालयों, खेल मैदान और पेयजल समस्या को लेकर कई प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।


कोट

प्रदेश के सभी कॉलेजों में छात्रों की संख्या के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। बड़सर कॉलेज में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे और प्राचार्य को निर्देश दिए जाएंगे कि जो भी फंड विकास के लिए आया है, उसे इस्तेमाल किया जाए।

-अमरजीत, निदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश

बड़सर महाविद्यालय में खस्ताहाल शैचालय में पसरी गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक

बड़सर महाविद्यालय में खस्ताहाल शैचालय में पसरी गंदगी। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed