{"_id":"6ab431eb9ec7fba506019044","slug":"dimmi-jhambar-link-road-in-poor-condition-for-five-years-deep-potholes-dot-the-three-kilometer-stretch-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-209519-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी-झंबर संपर्क सड़क पांच साल से खस्ताहाल, तीन किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी-झंबर संपर्क सड़क पांच साल से खस्ताहाल, तीन किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे
Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिम्मी से झंबर संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद
ताल(हमीरपुर)। दिम्मी से झंबर को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर संपर्क सड़क पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी मरम्मत की बाट जोह रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और कई हिस्सों में सतह उखड़ चुकी है।
इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। यह संपर्क सड़क लोक निर्माण विभाग के समीरपुर उपमंडल के अधीन आती है और क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब पांच वर्षों से सड़क की हालत खराब है। नियमित मरम्मत न होने के कारण छोटे गड्ढे समय के साथ बड़े होते गए और अब सड़क के कई हिस्सों की स्थिति खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके।
कोट्स
सड़क की खस्ताहाल स्थिति की समस्या ध्यान में है। सड़क पर पैचवर्क का कार्य प्रस्तावित है, जिसके लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। -चंद्र भानू, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग समीरपुर उपमंडल
सड़क की हालत करीब पांच साल से खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। -हर्षित शर्मा, वाहन चालक
बरसात के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चलाना मुश्किल होता है। सड़क की जल्द मरम्मत जरूरी है। -कुलदीप शास्त्री, स्थानीय निवासी
दिम्मी से झंबर जाने के लिए लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क खराब होने से रोजाना आवाजाही प्रभावित हो रही है। -सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
कई जगह सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। केवल गड्ढे भरने से काम नहीं चलेगा। क्षतिग्रस्त हिस्सों में पैचवर्क करवाकर सड़क को ठीक किया जाना चाहिए। -सुशील, स्थानीय निवासी