{"_id":"6ac2a643311b1c977a06d31b","slug":"digital-learning-in-government-schools-will-now-be-monitored-every-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-210768-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई की हर माह होगी मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई की हर माह होगी मॉनिटरिंग
Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई के लिए उपलब्ध करवाए गए आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल की अब हर माह मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए उपनिदेशक कार्यालय की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों में जाकर उपकरणों और डिजिटल माध्यम से करवाई जा रही पढ़ाई का निरीक्षण करेगी।
निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में क्यान, एलईडी प्रोजेक्टर और विभिन्न प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा रही है।
स्कूल प्रभारियों को कंपोजिट ग्रांट से इंटरनेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों तक डिजिटल शिक्षा की सुविधा पहुंचाना है।
विज्ञापन
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले के अधिकांश स्कूलों में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। डिजिटल पढ़ाई के बेहतर इस्तेमाल के मामले में हमीरपुर प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है।
इसके बावजूद करीब 20 फीसदी स्कूलों में शिक्षक इन उपकरणों का विद्यार्थियों की पढ़ाई में नियमित इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने कमियों को चिह्नित कर दूर करने के लिए मासिक निरीक्षण का निर्णय लिया है।
कमेटी निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से डिजिटल पढ़ाई में आ रही समस्याओं की जानकारी भी लेगी। इसके आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए नए सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी तैयार की जाएगी।
कोट
स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई सौ फीसदी सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी योजना तैयार की जाएगी। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर