फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diarrhea was spread due to supply of contaminated water, eight samples from supply and stepwell failed

Hamirpur (Himachal) News: दूषित जल की सप्लाई से फैला था डायरिया, सप्लाई और बावड़ी के आठ सैंपल फेल

Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea was spread due to supply of contaminated water, eight samples from supply and stepwell failed
चौकी गांव स्थित बावड़ी पर लगाए गए पोस्टर। जागरूक पाठक।
सुजानपुर (हमीरपुर) सुजानपुर के चार गांवों में दूषित जल से डायरिया फैला था, मेडिकल कॉलेज की ओर से पानी के सैंपल की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। जलशक्ति विभाग विभाग की सप्लाई के छह सैंपल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गगाल गांव में दो बावड़ियों के सैंपल भी फेल हुए हैं। इन बावड़ियों से लोग पानी भरते थे। इन्हें अब विभाग और प्रशासन की हिदायत के बाद फिलहाल बंद कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग के दरियाल गांव के दो नलों, गगाल के दो नलों और लोअर दाड़ला के दो नलों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। इन नलों को चौकी गांव स्थित बावड़ी से पानी लिफ्ट कर सप्लाई किया जा रहा था। ऐसे में इस बावड़ी से तुरंत प्रभाव से सप्लाई रोक दी गई है।
विज्ञापन

पानी की शुद्धता के मानकों पर ये सैंपल फेल हो गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए कुल 20 सैंपल में से आठ सैंपल फेल हो गए है। अभी 12 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब पुंग खड्ड से पानी की सप्लाई होगी। रोजाना 12 के मुकाबले अब 14 घंटे पानी के लिए पंपिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से पंचायत के गांवों को पुंग खड्ड से पानी की सप्लाई की जाती है। हालांकि पानी की कमी या जरूरत पर चौकी गांव में स्थित बावड़ी के पानी की सप्लाई भी गांवों को होती थी। यहां पर एक नाला बहता है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में नाले का पानी बावड़ी में चला गया था, जिस कारण दूषित जल की गांवों को पानी की सप्लाई चली गई। इन गांवों को रोजाना करीब तीन लाख लीटर पानी की सप्लाई पुंग खड्ड से होती है। अब इसको बढ़ाया जाएगा। बावड़ी के कनेक्शन काटने के बाद करीब चार लाख लीटर पानी की सप्लाई होगी। इसके लिए पंपिंग अब 12 की बजाय 14 घंटे होगी।

शुक्रवार नया मामला नहीं, स्टूल सैंपल जांच को भेजे
डायरिया के मरीजों के मल के करीब छह सैंपल नेरचौक भेजे गए है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को डायरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अब मात्र तीन एक्टिव केस रह गए हैं। बीएमओ सुजानपुर डॉ. राज कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। डायरिया की चपेट में आए 68 में से 65 लोग रिकवर हो गए हैं।

चौथे दिन सप्लाई बहाल
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि प्रभावित गांवों में सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पेयजल सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिन दो बावड़ियों के सैंपल फेल हुए हैं, वहां से लोगों को पानी न लेने की हिदायत दी गई है। इस बावड़ी से पानी लिफ्ट नहीं किया जाएगा। अब प्रभावित गांवों में पुंग खड्ड से ही सप्लाई होगी।


चैकडैम की वजह से बावड़ी दूषित होने की आशंका
स्थानीय लोगों ने चौकी गांव में नाले पर बने चैकडैम से बावड़ी में पानी घुसने की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि पानी के दूषित होने की यही वजह है। बीते 70 वर्षों से इस बावड़ी के पानी का प्रयोग लोग कर रहे हैं, लेकिन पानी से कभी कोई बीमार नहीं हुआ है। ऐसे में अब चैकडैम को यहां से हटाने की मांग की जा रही है।


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत, फिर 10 सैंपल लिए
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने दूषित जल की शिकायत की थी। इस व्यक्ति के घर के नल से पानी के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा प्रभावित गांवों के घरों के 10 नलों के सैंपल शुक्रवार को दोबारा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed