{"_id":"657606685118c1f469025054","slug":"diarrhea-spreads-in-ansla-and-panoh-40-people-affected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15889-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंसला और पनोह में फैला डायरिया, 40 लोग आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंसला और पनोह में फैला डायरिया, 40 लोग आए चपेट में
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड सुजानपुर में फैले डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
सुजानपुर/हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पनोह और आंसला गांव में डायरिया फैल गया है। यहां पर दो दिन में ही 40 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। वहीं, रविवार को स्क्रीनिंग के दौरान एक भी डायरिया का मरीज नहीं मिला है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11 रह गई है, जबकि अधिकतर मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राहत की बात यह है कि एक दिन के भीतर ही 29 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी तक डायरिया फैलने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी इन क्षेत्रों को आने वाली पेयजल आपूर्ति के कुल 11 सैंपल लिए हैं। छह सैंपल रविवार और पांच सैंपल गत दिवस लिए गए हैं।
इन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। अब इन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मंगलवार तक आना संभावित है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम ने पीएचसी क्षेत्र लंबरी, पनोह, रंगड़, आंसला, सपाहल, भटेड़ा आदि आठ गांवों में जांच की। हर घर में जाकर जांच की जा रही है। जिन लोगों को दवाइयों की जरूरत है, उन्हें ओआरएस और जिंक आदि की गोलियां व पानी उबाल कर पीने के लिए कहा जा रहा है। अभी तक 29 लोग ठीक हो चुके हैं। निरीक्षण लगातार जारी है। इससे पूर्व खंड टौणी देवी और रंगस में भी डायरिया के केस आ चुके हैं। आपातकालीन के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर में भी 11 बिस्तरों का प्रबंध विशेष रूप से किया गया। वहीं, लोगों को डायरिया से बचने के लिए उपाय और जागरूक भी किया गया। स्क्रीनिंग तब तक जारी रहेगी, जब तक क्षेत्र में सभी लोग डायरिया मुक्त हो जाएंगे। वहीं, सवाल उठ रहा है कि बार-बार लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं तो इसके क्या कारण हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग ने भी ग्राम पंचायत रंगड़, पनोह के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में पहुंचकर पानी के सैंपल लिए हैं। इसके साथ-साथ सेक्शन पटलांदर के अंतर्गत आने वाली तमाम पेयजल सप्लाई के भी सैंपल लिए हैं। विभाग ने 10 अलग-अलग पानी के सैंपल लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।
कोट
विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि डायरिया फैलने को लेकर सूचना मिली थी। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। वह खुद इस विषय पर पल-पल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग सुजानपुर में कार्यरत सहायक अभियंता जितेश कुमार ने कहा कि अलग-अलग 10 जगह से पानी के सैंपल जांच के लिए उठाए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर घूमते हुए लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जांच की है। विभाग की ओर से जिंक और मैग्नीशियम की गोलियां और पीने के लिए ओआरएस के पैकेट भी बांटे गए हैं।
स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण कर रही है। दो दिन में 40 मामले सामने आए हैं, जबकि अधिकतर मरीज स्वस्थ हो गए हैं।