फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diarrhea spread in five villages of Tauni Devi, 15 people affected

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी के पांच गांवों में फैला डायरिया, चपेट में आए 15 लोग

Mon, 11 Mar 2024 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Mar 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में एक बार फिर डायरिया ने दस्तक दे दी है। हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के पांच गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं। तीन लोगों को नागरिक अस्पताल टौणी देवी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गत माह इसी क्षेत्र में तीन दर्जन के करीब लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। वर्तमान में 15 के करीब और मामले सामने आए हैं। हालांकि कुछ लोग निजी अस्पतालों में भी उपचार करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्थिति पर नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार अलग-अलग टीमें बनाकर रविवार को इन गांवों में भेजी गई हैं। इन पैरामेडिकल कर्मचारियों ने लोगों को दवाइयां भी वितरित की हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि टौणी देवी क्षेत्रके गांवों में मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसी पानी को पीने के बाद लोगों उल्टी और दस्त शुरू हुए हैं। उधर, बीएमओ डॉक्टर अवनीत शर्मा की अगुवाई में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने गांवों का दौरा किया। आशा वर्कर पूनम कुमारी, हेल्थ वर्कर राजकुमारी ने लोगों को ओआरएस का घोल और दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग लेगा सैंपल, इन गांव में पहुंची टीमें
स्वास्थ्य विभाग डायरिया प्रभावित गांवों से पानी के सैंपल भरेगा, जिन्हें जांच को भेजा जाएगा। रविवार को विभाग की टीमें गवारडू, टपरे, टौणी देवी, बारी मंदिर, छत्ररैल, चाहड़ वार्ड माहड़े, घलोट के गांवों में पहुंची और एक रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अब यहां पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पानी के पीने के बाद ही लोग डायरिया की चपेट में आए हैं या फिर कोई अन्य वजह है।


स्थिति नियंत्रण में है : डॉ. अवनीत शर्मा
बीएमओ डॉ. अवनीत शर्मा ने कहा कि लोगों से बात की गई है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस स्थिति को डायरिया नहीं कहा जा सकता है। मरीज बेहद कम है और अलग-अलग गांवों से हैं। कर्मचारियों को गांव में भेजा गया है, जहां लोगों को दवाइयां वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed