{"_id":"65f4613f7ab34865d50e90ad","slug":"diarrhea-spread-due-to-contaminated-drinking-water-in-taunidevi-bacteria-found-in-jal-shakti-department-tanks-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123704-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में दूषित पेयजल से फैला डायरिया, जलशक्ति विभाग के टैंकों में निकला बैक्टीरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में दूषित पेयजल से फैला डायरिया, जलशक्ति विभाग के टैंकों में निकला बैक्टीरिया
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में दवाईयां वितरित करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संवाद
सवालों के घेरे में जलशक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई, हैंडपंप और टैंकों के पानी के चार सैंपल फेल
600 से अधिक लोग हो चुके हैं प्रभावित, जल शक्ति विभाग दे रहा पानी ठीक होने का तर्क
जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, लोगों के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दूषित पेयजल की सप्लाई से टौणीदेवी में डायरिया फैला है। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में जलशक्ति विभाग के दो टैंकों और दो हैंडपंपों का पानी दूषित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की पेयजल जांच में पानी में घातक बैक्टीरिया पाया गया है। 12 सैंपल में से पानी के चार सैंपल फेल पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों से पानी के 12 सैंपल लिए थे। इनमें से दो सैंपल हैंडपंप और दो विभाग के स्टोरेज टैंकों के फेल हो गए हैं। ऐसे में अब जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। जबकि, जल शक्ति विभाग लगातार तर्क दे रहा है कि पानी साफ है। जलशक्ति विभाग की लैब की जांच में पानी के सैंपल सही पाए जाने का दावा लगातार पिछले कुछ दिनों से किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच से जलशक्ति विभाग के दावों की पोल खुल गई है।
हालांकि, अभी मरीजों के स्टूल के सैंपल की टांडा मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों मरीजों के स्टूल सैंपल लिए थे, ताकि पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया की सटीक जानकारी मिल सके। इन रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा कि दूषित पानी से डायरिया फैला अथवा इसकी कोई और वजह है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की रिपोर्ट में पेयजल सप्लाई का पानी दूषित निकला है।
विज्ञापन
छठे दिन 21 नए मामले सामने आए
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की 12 पंचायतों के 27 गांवों में स्क्रीनिंग जारी रही। यहां शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य खंड भोरंज की पांच पंचायतों में 10 मामले सामने आए। भोरंज में चार पानी के सैंपल लिए गए और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजे गए। दोनों खंडों में डायरिया से प्रभावित लोगों की संख्या 600 पार हो गई है। वहीं, टौणी देवी अस्पताल में पांच मरीज दाखिल भी किए गए हैं।
जलशक्ति विभाग की जांच में पर्कुलेशन वेल का पानी स्वच्छ, सप्लाई जारी
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता संजय ठाकुर ने कहा कि वीरवार को लगवालती बमसन पेयजल योजना के ब्यास किनारे स्थित पर्कुलेशन वेल के पानी के सैंपल भी लिए गए थे, जो जांच में सही पाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न टैंकों की जांच में पानी सही पाया गया है।
उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट
डॉ. आरके अग्निहोत्री सीएमओ हमीरपुर ने कहा कि पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जो सैंपल फेल होगा उसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। चार सैंपल फेल हैं। इनमें दो हैंडपंप और दो पेयजल टैंकों के सैंपल शामिल हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों को सैंपल की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।