फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diamond Club won the match by five runs

Hamirpur (Himachal) News: डायमंड क्लब ने पांच रन से जीता मैच

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Diamond Club won the match by five runs
बडैहर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत : क्लब
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बडैहर में 19वीं मेगा स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वतन सिंह डोगरा ने किया।
विज्ञापन

युवक मंडल के प्रधान पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। वतन सिंह डोगरा ने अपनी तरफ से 5100 रुपये दिए। उद्घाटन मैच डायमंड क्लब टीकरी और घनश्याम सेक्रेटरी इलेवन तरक्वाड़ी के बीच खेला गया। डायमंड क्लब टिकरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए तरक्वाड़ी की टीम दो विकेट पर 83 रन ही बना सकी। डायमंड क्लब टिकरी ने पांच रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच रांगड़ा इलेवन व परनाल के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परनाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 50 रन ही बनाए। रांगड़ा इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ने तीन ओवर शेष रहते हुए तीन विकेट पर 51 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इस दौरान विद्या सागर शर्मा, वीसी कौशल, रमेश कौशल, ग्राम पंचायत उपप्रधान हुक्म चंद, कमेटी प्रधान हेम राज शर्मा, राजेश कैथी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed